Spread the love

15 नवंबर के आयोजन की रूपरेखा पर हुआ मंथन

कांसाबेल। आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर कांसाबेल स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में विधायक पत्थलगांव गोमती साय शामिल हुईं।

बैठक में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने जनजातीय गौरव दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय , जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय , जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *