Spread the love

पत्थलगांव। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के निमित्त सिख साध संगत द्वारा निकाली गई भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा का अग्रवाल समाज द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने नगर कीर्तन में शामिल साध संगत को मेवा-बिस्कुट का जलपान कराया तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।


इस अवसर पर वरिष्ठ रामलाल अग्रवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
संरक्षक जगदीश अग्रवाल ने कहा कि पत्थलगांव की पहचान आपसी प्रेम और सामाजिक एकता के लिए है। विभिन्न समाजों द्वारा मिल-जुलकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करना हमारी गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल समस्त साध संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।


अग्रवाल सभा अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। नगर कीर्तन में शामिल साध संगत का स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करते हैं।
स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा एवं समाज के वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान अध्यक्ष अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनमोहन गोयल, रामनिवास जिंदल, रामलाल अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, जग्गी, प्रयागराज, अनिल अग्रवाल, अनिल जिंदल, विजय तेल मिल, भीमराज, परशु अग्रवाल, दबंग अग्रवाल, खजांची एवं मुकेश अग्रवाल सहित समाज के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *