Spread the love

नई दिल्ली / पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा विस्तार कार्यालय में आयोजित जनजातीय चिंतन बैठक में सम्मिलित हुईं। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का मार्गदर्शन मिला ।

बैठक में जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक योगदान, अधिकारों एवं सम्मान को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनजातीय क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक विरासत और पहचान का अभिन्न अंग है। उनकी परंपराओं, संस्कृति, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास का संरक्षण करते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करना महत्वपूर्ण है।

इस बैठक में माननीय सांसदगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *