Spread the love

पत्थलगांव। विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक गोमती साय ने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक गोमती साय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों को अपनी बात रखने के लिए सहज और सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *