Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव। बटुराबहार क्षेत्र से एक बड़े हादसे की सूचना सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शंकर बंजारा किराना स्टोर में गैस सिलेंडर फटने से बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई देने की बात कही जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है।घटना बटुराबहार, पत्थलगांव क्षेत्र की बताई जा रही है शंकर बंजारा किराना स्टोर में गैस सिलेंडर फटने से नुकसान पहुंचने की खबर है मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना है हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सिलेंडर कैसे फटा, इसका कारण भी अभी जांच का विषय है नुकसान का सही आंकड़ा भी अभी सामने नहीं आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *