Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव –दीपावली के मौके पर पत्थलगांव के बाजारों में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दीये, झालर और मिठाई के साथ-साथ सबसे ज्यादा भीड़ झाड़ू की दुकानों पर दिखी। दुकानदारों के मुताबिक धनतेरस से लेकर दीपावली तक झाड़ू की बिक्री लगभग 10 लाख तक रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। दुकानदार सूरत रोहिला ने बताया कि इस साल धनतेरस के अवसर पर सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिससे बाजार में झाड़ू खरीदते लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ –

मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लोगों का विश्वास है कि झाड़ू को माता लक्ष्मी जी से जोड़कर देखा जाता है।कहा जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता और नकारात्मकता को दूर करती है नई झाड़ू लाने से घर में सुख-समृद्धि आती है धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है इसी मान्यता के चलते लोग धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन के साथ-साथ झाड़ू खरीदना नहीं भूलते।दुकानदार बोले –

इस बार डिमांड ज्यादा बाजार के दुकानदारों का कहना है कि इस बार रंग-बिरंगी और फैंसी झाड़ू की मांग ज्यादा रही। 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की झाड़ू सबसे ज्यादा बिकी। कई दुकानों पर शाम तक स्टॉक खत्म होने की बात भी सामने आई।आस्था और बाजार का संगम पत्थलगांव का ये नजारा बताता है कि दीपावली सिर्फ खरीदारी का त्योहार नहीं है, बल्कि आस्था और परंपरा से भी जुड़ा है। झाड़ू जैसी साधारण चीज भी जब आस्था से जुड़ जाती है, तो बाजार में उसकी कीमत लाखों में पहुंच जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *