
पत्थलगांव। पत्थलगांव मंडी में शुक्रवार देर रात एक सब्ज़ी दुकान में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगाई, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जब तक लोग मौके पर पहुंचते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक दुकान में रखी पूरी सब्जी जलकर खाक हो चुकी थी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान बंद होने के बाद अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। लोगों की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आग जानबूझकर लगाई गई या इसके पीछे कोई और वजह थी।

दुकान में रखी पूरी सब्जी जलकर खाक होने की खबर है। दुकानदार की मेहनत की कमाई एक ही रात में राख हो जाने की बात कही जा रही है। सब्जी के साथ-साथ दुकान में रखे तराजू, कैरेट, बोरियां और अन्य सामान के भी जलने के खाक हो गई है।
