
पत्थलगांव। पत्थलगांव शहर के लिए बेहद दुखद खबर। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रामधन अग्रवाल के पुत्र और पत्थलगांव कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरगोविंद अग्रवाल एवं पत्थलगाव प्रेस क्लब के संरक्षक का आज रात लगभग 1:30 बजे हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हृदयघात आया। हर दिल अजीज और मिलनसार स्वभाव के धनी हरगोविंद अग्रवाल के निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर, व्यापारी वर्ग और कांग्रेस संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

