Spread the love
Oplus_131072

रायपुर। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बुधवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ चर्चा की।

विधायक श्रीमती साय ने मुलाकात के दौरान विधानसभा क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया साथ ही क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *