Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव: जहाँ लोग घरों की सफाई में लगे हैं, वहीं जशपुर पुलिस ने अपने इलाके की सफाई शुरू कर दी है। और इस सफाई में कचरा नहीं, 6 वो आदतन बदमाश निकले जो पूरे साल गांव में लड़ाई-झगड़े और नशे का धंधा चलाकर त्योहार का मजा किरकिरा करते थे।

SSP साहब का फरमान – “त्योहार में खल डाला तो सीधे जेल”

डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने साफ कह दिया है – दीपावली पर शांति में खलल डालने वालों की खैर नहीं। बस फिर क्या था, पत्थलगांव पुलिस ने लिस्ट निकाली और 6 ‘त्योहारी विलेन’ को उठाकर BNSS की धारा 170, 126, 135(3) में पैक कर एसडीएम के सामने पेश कर दिया। एसडीएम ने भी तुरंत टिकट काटा – सीधे जेल का!

पकड़े गए 6 ‘शांति के दुश्मन’ कौन हैं?

  1. फकीर यादव (34) – तमता
  2. शिव कुमार पोर्ते (44) – खरखटा
  3. सिराज हुसैन (26) – मदनपुर इंजको
  4. जगदीश वैष्णव (34) – तमता
  5. संतोष उर्फ बांगड़ा (28) – प्रेमनगर
  6. सालिक तिर्की (55) – प्रेमनगर

पुलिस रिकॉर्ड कहता है – इनका काम ही है रोज़ लड़ना, दारू-गांजा बेचना और गांव की शांति को पटाखे की तरह फोड़ना।

अब जशपुर पुलिस का मैसेज क्लियर है –आप दीया जलाओ, मिठाई खाओ, पुलिस सुरक्षा संभालेगी। लेकिन अगर हुड़दंग किया तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है।
तो इस दीपावली – शांति से मनाओ, पुलिस को मौका मत दो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *