Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर के चिडरापार वार्ड क्रमांक 8 में इन दिनों शासकीय जमीन पर हो रहा बेखौफ और धड़ल्ले से अवैध कब्जा सुर्खियों में है। जहां एक तरफ गरीब को पीएम आवास के लिए जमीन नहीं मिलती, वहीं दूसरी तरफ भूमाफिया मिलीभगत से चिडरापार वार्ड की सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान खड़े कर रहे हैं। और सबसे हैरानी की बात – प्रशासन सब कुछ देखकर भी मूकदर्शक बना बैठा है।चिडरापार वार्ड क्रमांक 8 में पहुंची तो नजारा चौंकाने वाला था। पहले सरकारी खाली जमीन को चिन्हित किया जाता है, फिर रातों-रात बांस-बल्ली और टीन से घेराव कर लिया जाता है। कुछ ही दिनों में वहां ईंट का पक्का निर्माण शुरू हो जाता है।सूत्र बताते हैं कि चिडरापार वार्ड में कम से कम 4-5 जगहों पर शासकीय जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई है। कहीं-कहीं तो छत तक ढाल दी गई है। सबसे बड़ा खेल तो यह है कि कब्जा करने के बाद उसी जमीन को दूसरे लोगों को बेचा भी जा रहा है।नगर पालिका के पास पूरे शहर का नक्शा और वार्डवार जमीन का रिकॉर्ड है। फिर भी चिडरापार वार्ड के पार्षद को इस कब्जे की जानकारी नहीं है? राजस्व विभाग के तहसीलदार और पटवारी का काम है शासकीय जमीन की सुरक्षा करना, लेकिन महीनों से हो रहे कब्जे पर एक भी बेदखली की कार्रवाई नहीं हुई।चिडरापार वार्डवासियों ने कलेक्टर जशपुर और एसडीएम पत्थलगांव से मांग की है कि तत्काल राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर चिडरापार वार्ड की पूरी शासकीय जमीन का सीमांकन कराया जाए, अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाया जाए और कब्जाधारियों पर FIR दर्ज की जाए।अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो पूरे पत्थलगांव की शासकीय जमीनें इसी तरह कब्जा हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *