

जशपुर। आपने एक अनार, दो बीमार सुना होगा, लेकिन जशपुर में तो एक अफसर, दो-दो विभाग चल रहा है! जी हां, जशपुर के शिक्षा विभाग में इन दिनों एक ऐसा कारनामा हो रहा है जिसे देखकर खुद नियम-कानून भी शर्मा जाएं।नाम है – नरेंद्र सिन्हा।
पद – पूछिए मत!कभी लेक्चरर, कभी जिला मिशन समन्वयक (DPC) और अब प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) भी! मतलब अकेले ही पूरे जिले की शिक्षा के बेताज बादशाह!
और इसी ‘एक आदमी राज’ के खिलाफ अब बिगुल फूंक दिया है छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला महासचिव राजेश अम्बस्ट ने सीधा 3 दिन का अल्टीमेटम ठोक दिया है – “या तो इस डबल रोल को खत्म करो, या फिर आंदोलन झेलो!”खेल समझिए – 2019 के राजपत्र vs 2023 का प्रभार राजेश अम्बस्ट कहते हैं – “हमें रोज फोन आते हैं, सर ये क्या हो रहा है जशपुर में?”राजपत्र 2019 चीख-चीख कर कह रहा है – “लेक्चरर का काम है बच्चों को पढ़ाना, फाइलों पर साइन करना नहीं!” ये एकेडमिक पोस्ट है, बाबूगिरी की नहीं।लेकिन जशपुर में 2019 के राजपत्र को रद्दी की टोकरी में डालकर, 2023 से एक लेक्चरर को ही DEO की कुर्सी पर बिठा दिया गया। ऊपर से DPC की कुर्सी भी उसी के पास! मतलब एक हाथ में समग्र शिक्षा मिशन, दूसरे हाथ में पूरा DEO कार्यालय!
रमन सिंह का सपना, मौजूदा अफसरों ने किया चकनाचूर
कभी डॉ. रमन सिंह ने सोचा था – जिले के सबसे सीनियर, अनुभवी प्राचार्य को DEO बनाएंगे ताकि शिक्षा सुधरे। ब्लॉक में भी सीनियर प्राचार्य ही BEO बनेंगे।लेकिन जशपुर में उल्टा हो रहा है। सीनियर प्राचार्य कतार में खड़े हैं, और प्रभार की माला लेक्चरर के गले में!नतीजा क्या? फाइलें अटकी हैंशिक्षकों के प्रमोशन-ट्रांसफर लटके हैं स्कूलों की मॉनिटरिंग भगवान भरोसेऔर छात्र? उनका भविष्य दो कुर्सियों के बीच झूल रहा है।अब आगे क्या?
राजेश अम्बस्ट ने साफ कहा -3 दिन में अगर नरेंद्र सिन्हा को मूल पद पर नहीं भेजा गया, तो जशपुर जिला मुख्यालय में महाआंदोलन तय है।
अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है – नियम बचाएंगे या प्रभारवाद? बहरहाल देखने वाली बात है कि क्या जशपुर जिले में कार्यवाही का बिगुल बजेगा या फिर से साइलेंट मोड पर चला जाएगा
