Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव। विजयादशमी के पावन पर्व पर पत्थलगांव में विशाल विजयादशमी महोत्सव समिति, पत्थलगांव द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और बुराई के अंत तथा सत्य, सदाचार और धर्म की विजय का प्रतीक है। विजयादशमी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

कार्यक्रम में शामिल होकर गोमती साय ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी हमें अपने भीतर के अहंकार, नकारात्मकता और बुराइयों का त्याग कर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव और खुशहाली का प्रकाश सदैव बना रहे।

रावण दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, समिति अध्यक्ष एवं महामंत्री सुनील गर्ग, महामंत्री नरेश यादव, अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी, रामनिवास जिंदल, एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार सहित भाजपा के पदाधिकारी, नगर के वरिष्ठ व्यापारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

विजयादशमी के अवसर पर पत्थलगांव में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम ने सत्य की असत्य पर विजय और धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *