Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

जशपुर / जशपुर जिले के बगीचा नगर में दोड़की नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 हजार दीप प्रज्वलित कर पूरे नदी तट को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गंगा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने। इस दौरान SDM बगीचा समीर तिग्गा औऱ SDOP दिलीप कोसले के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।

धर्म नगरी बनारस से पहुंचे विद्वान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गंगा आरती एवं पूजन संपन्न कराया। मंत्रों की गूंज, दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

31 हजार दीपों की रोशनी से आलोकित हुआ नदी तट

दोड़की नदी के तट पर एक साथ 31 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने से मनोरम दृश्य देखने को मिला। दीपों की रोशनी से सजा नदी तट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

भक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम

बनारस से आए पुजारियों द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराई गई गंगा आरती के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

बगीचा के दोड़की नदी तट पर आयोजित इस गंगा आरती ने धार्मिक आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। 31 हजार दीपों की जगमगाहट के बीच संपन्न हुई यह आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *