Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने कांसाबेल मंडल एवं महादेवडांड मंडल के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन एवं आराधना की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गोमती साय ने श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से मुलाकात कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दुर्गा पंडालों में आयोजित भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया।

गोमती साय ने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था का पर्व है। माता रानी की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, घनश्याम अग्रवाल, अंशु जैन, लट्टू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *