Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव / पत्थलगांव बाजार पार समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज नवमी तिथि पर भव्य हवन पूजन का आयोजन किया गया।


पंडित रामभक्त शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। हवन में आहुति दिलवाई और माता रानी की महिमा का वर्णन किया।

पंडित रामभक्त शर्मा ने बताया कि नवमी का हवन विशेष फलदायी होता है, इससे घर-परिवार और नगर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।इस अवसर पर बाजार पार समिति के सभी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हवन के पश्चात कल कन्या पूजन, कन्या भोज और विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है ।कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी से पत्थलगांव की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *