

पत्थलगांव — पत्थलगांव शहर में यातायात के बढ़ते दबाव के कारण पूरे नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है एक ओर नवरात्रि का महाउत्सव और दूसरी ओर शहर और गांव से आने वाली भीड़ ने संकरे पत्थलगांव शहर को प्रभावित किया है ।
आलम यह है कि दिन से लेकर रात और खासकर दुर्गा पंडालों में सायं होने वाली आरती के समय शहर के तीनों मुख्य मार्गों पर जाम लग जाता है । पूरे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लम्बी कतारें लग जाती है जिससे पूरी यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है ये हालात वर्तमान में ही नही हैं ट्रैफिक जाम की समस्या पत्थलगांव के लिए लगातार परेशानी बनती जा रही है जिससे नागरिकों को लंबे समय से ये परेशानी उठानी पड़ रही है जिससे नागरिक खासे परेशान हैं जिनकी सुनने वाला कोई नही है और समस्या जस की तस बनी हुई है ।
*बैंकों के पास नही है पार्किंग,कार्रवाई की मांग —-*
पत्थलगांव के अधिकांश बैंक सड़क किनारे बिना किसी ब्लूप्रिंट के संचालित हैं जिनमें दो -चार बैंकों को छोड़कर अन्य अधिकांश बैंकों के पास पार्किंग नही है और न ही भवन मालिकों ने उन्हें एग्रीमेंट करने के बाद भी पार्किंग की सुविधा दिलाने में असफल हैं । जिसके कारण गाड़ियां रोड़ किनारे ही पार्क कर दी जाती है जिससे जाम लगता है खासकर अम्बिकापुर रोड़ एवं शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क रायगढ़ रोड़ में दिन भर जाम लगा रहता है जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल,एचडीएफसी बैंक,आईडीएफसी बैंक,एसबीआई लाइफ, शामिल हैं जिनके पास पार्किंग नही है जो इस अव्यवस्था हेतु जिम्मेदार हैं । जिससे राहगीर खासे परेशान हैं लेकिन इस दिशा में सकारात्मक पहल अब तक नही हो सकी है जिससे आम जनता परेशान है जिससे बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए ।
*शहर का चौड़ीकरण आखिर कब —*
पत्थलगांव शहर में बनने वाले गौरव पथ का यहां के नागरिकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि नई सड़क निर्माण से ही सड़क के चौड़ीकरण एवं बेतरतीब अतिक्रमण हटाने जा रास्ता साफ हो सकेगा जो यातायात को बाधित करने में मुख्य भूमिका निभा रहा है शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान सड़क से सटे हुए हैं जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है क्योंकि अतिक्रमण हटाने के बाद ही शहर में नागरिकों की इच्छा अनुरूप तीनों मुख्य मार्गों पर चौड़ी चौड़ी सड़कों का सपना साकार हो सकेगा और स्थिति सुधर सकेगी क्योंकि अतिक्रमण ने शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रखा है ।
*नए आईएएस एसडीएम से उम्मीदें–*
पत्थलगांव में पहली बार इतिहास में एसडीएम के रूप में आईएसएस अधिकारी की पदस्थापना की गई है जिससे नागरिकों की बहुत ज्यादा उम्मीदें भी बढ़ गई है स्थानीय राजू गुप्ता का मानना है कि सफल अधिकारी की पदस्थापना से पत्थलगांव विकास के नित सपने देख रहा है लोगों की अपेक्षा है कि शहर में वादे के मुताबिक गौरव पथ बने और साथ ही अतिक्रमण हटाकर सड़कों को चौड़ा भी करना चाहिए सड़क के दोनों ओर नाली का भी निर्माण होना चाहिए ताकि बरसात में सड़क प्रभावित न हो ।
हालांकि पत्थलगांव में गौरवपथ के सब्जबाग लंबे समय से दिखाए जा रहे हैं अब देखना होगा कि आगे अतिक्रमण मुक्त गौरव पथ का क्या भविष्य होगा ये आने वाला समय बताएगा ?
