Spread the love

गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

फरसाबहार। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगरगांव के कृष्णानगर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सार्वजनिक गोवर्धन पूजा समिति द्वारा आयोजित कर्मा नृत्य, राउत नाचा एवं नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कर्मा नृत्य, राउत नाचा एवं नागपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ऐसे आयोजन हमारी लोककला एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश जैन, नारायण दास सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, संस्कृति प्रेमी, समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *