Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव। जनपद पंचायत पत्थलगांव में वाहन किराये पर लेने तथा निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन छत्तीसगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता संदीप एक्का ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत संचालनालय के समक्ष यह मामला उठाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त शिकायत दस्तावेज के अनुसार, शिकायत क्रमांक WP261100270892 दिनांक 07 नवंबर 2026 को दर्ज कराया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनपद पंचायत पत्थलगांव द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बिना टेंडर प्रक्रिया के परमिट वाली वाहन किराये पर ली गई तथा कोटेशन एवं निविदा विज्ञापन संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाहन किराये के भुगतान में निर्धारित सरकारी नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया की अनदेखी की गई है। शिकायत में लगभग 35,000 रुपये के भुगतान का भी उल्लेख करते हुए मामले में वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधितों पर कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने मामले में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीओ तथा वाहन स्वामी की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही शिकायत में भारतीय दंड विधान की धारा 7 एवं 13 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग का उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी मांग की है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाए, उन्हें जांच प्रतिवेदन के साथ अपलोड किया जाए, ताकि पूरी कार्रवाई पारदर्शी रहे।

पंचायत संचालनालय तक पहुंचा मामला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत की अधिकारी गतिविधि में एल-1 स्तर पर संजय कुमार चंद्र का नाम दर्ज है। अब इस शिकायत पर विभागीय स्तर पर क्या जांच और कार्रवाई होती है, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर रहेगी।

फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।इस संबंध में हमने जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सिंह से बात कि तो उन्होंने कहा कि CM हेल्पलाइन में शिकायत आई है इसकी विभागीय जांच का निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी,यदि अनियमितता पाई जाती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *