

जशपुर।ये जिला कोई आम जिला नहीं है। ये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला है। पूरे प्रदेश की नजर इस जिले पर रहती है कि यहां शासन-प्रशासन कैसा चलेगा। लेकिन हकीकत ये है कि सीएम के गृह जिले में ही अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और कार्रवाई शून्य हो गई है।शिकायत करो तो सुनवाई नहीं, सबूत दो तो जांच नहीं, आवाज उठाओ तो प्रक्रिया को ही सही बता दिया जाता है। इसका ताजा उदाहरण जशपुर स्वास्थ्य विभाग की भर्ती है।अभ्यर्थियों ने भर्ती में गड़बड़झाला का आरोप लगाया, लिखित शिकायत दी, दस्तावेज दिए। लेकिन इसके बाद भी CMHO जात्रा जशपुर पूरी प्रक्रिया को सही ठहराने में जुटे हैं। अभ्यर्थियों का सवाल सीधा है “अगर प्रक्रिया सही है तो जांच करा दीजिए। जांच से डर क्यों लग रहा है?” लेकिन जांच नहीं हो रही। कार्रवाई शून्य है। जनता पूछ रही है सीएम के गृह जिले में ही अगर शिकायत पर कार्रवाई नहीं होगी तो आम आदमी कहां जाएगा अधिकारी इतने बेलगाम कैसे हो गए कि शिकायत के बाद भी खुद को ही सही बता रहे हैं?क्या फाइलों में शिकायत दबाना ही अब जांच बन गई है? गृह जिले में ही ये हाल तो बाकी जिलों में क्या?जशपुर के लोगों का कहनाकि जब सीएम के अपने जिले में अधिकारी नहीं सुन रहे, तो बाकी जिलों में क्या हाल होगा, ये समझा जा सकता है।लोगों का कहना है “साय साहब ईमानदार हैं, काम करना चाहते हैं, लेकिन नीचे के अधिकारी उनकी छवि खराब कर रहे हैं।“अधिकारी समझ रहे हैं कि गृह जिला है तो कोई कुछ नहीं कहेगा। इसीलिए बेलगाम हो गए हैं।”जनता और अभ्यर्थियों की एक ही मांग है शिकायतों पर तुरंत जांच हो, सिर्फ आश्वासन नहीं दोषी अधिकारी पर कार्रवाई हो, चाहे वो कितना भी बड़ा हो सीएम कार्यालय से इस मामले की मॉनिटरिंग हो भर्ती जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी किया जाए अब सबकी नजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर है। उनके गृह जिले में ही अगर अधिकारी बेलगाम रहेंगे और कार्रवाई शून्य रहेगी, तो उनकी “सुशासन” की छवि पर सवाल उठेगा।जशपुर की जनता चाहती है कि सीएम खुद इस मामले में हस्तक्षेप करें और एक सख्त संदेश दें “गृह जिला हो या कोई और जिला, गलत करने वाला बचेगा नहीं।”

