Spread the love
Oplus_131072

जशपुर/ चोर ने सोचा था रात के अंधेरे में काम हो जाएगा, लेकिन बागबहार पुलिस ने चंद घंटों में ही उसका खेल खत्म कर दिया। दिनांक 04.11.2026 को प्रार्थी ललित यादव, पिता रविशंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 03.11.2026 की रात करीब 09:00 बजे उसके माता-पिता खाना खाकर दुकान में सोने चले गए थे।

रात करीब 10:30 बजे जब ललित होटल से घर सोने आया, तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी, सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। तीनों ने घर की जांच की तो अलमारी में रखा सोने का एक जोड़ी कर्णफूल गायब मिला। प्रार्थी ने घर के आसपास शंकर भगत को घूमते देखा था, इसलिए उसी पर संदेह जताया।रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 331(3), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बागबहार पुलिस ने ग्राम डूमरबहार में पतासाजी कर संदेही शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी टूट गया और कबूल किया कि *उसी ने ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी से सोने का कर्णफूल चुराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का एक जोड़ी कर्णफूल, कीमत लगभग 70,000/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया। आरोपी शंकर भगत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डूमरबहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर को अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत मिलने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागबहार उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र सनमानी, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक सुरेश कुमार नाग एवं सैनिक राकेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *