Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव। सड़क पर फिर खून बिखरा… फिर एक मां का लाल छिन गया… फिर एक परिवार की दिवाली से पहले ही दिवाली बुझ गई!

फुलेता, पाकपानी के आगस्टीन तिर्की और प्रदीप लकड़ा अपने काम से निकले थे। किसे पता था, यही उनका आखिरी सफर होगा!

सामने से मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक। टक्कर इतनी जोरदार कि आगस्टीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रदीप लकड़ा खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा, लोग देखते रहे!

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने 108 को बुलाया, प्रदीप लकड़ा को पत्थलगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *