Spread the love

जशपुर | आज जशपुर ने वो देखा जो सालों से नहीं देखा था! जिले भर के 150 से ज्यादा पटवारियों ने कलम छोड़कर झंडा उठा लिया और सड़क पर उतर आए। राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले निकली ऐतिहासिक जंगी रैली और प्रेस वार्ता ने पूरे प्रशासन को हिला कर रख दिया।रणजीता स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक गूंजा – “हमारी मांगे पूरी करो” दोपहर 2:30 बजे जैसे ही रणजीता स्टेडियम से रैली निकली, नजारा देखने लायक था। 150 पटवारी एक साथ, एक रंग में – बालाजी मंदिर, महाराजा चौक, बस स्टैंड, भाजपा कार्यालय, पुरानी टोली होते हुए कलेक्ट्रेट तक पूरा शहर जाम!लोग पूछने लगे – आखिर पटवारियों को सड़क पर क्यों उतरना पड़ा?प्रेस वार्ता में फूटा गुस्सा, 4 बड़ी मांगों का खुलासा रैली से पहले हुई प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव और टीम ने मीडिया के सामने सरकार की पोल खोल दी:PV ऐप ने बढ़ा दी टेंशन, गिरदावरी बनी मुसीबत: पटवारियों ने कहा – “PV ऐप से फसल गिरदावरी में नक्शा बटांकन नहीं है, मौके पर रोज विवाद हो रहे हैं, कोर्ट केस बढ़ रहे हैं।” मांग है कि जब तक ऐप ठीक नहीं होता, तब तक पुरानी DCS प्रणाली से गिरदावरी कराई जाए ताकि किसान और पटवारी दोनों परेशान न हों।ग्रेड-पे के नाम पर धोखा:2017 में ग्रेड-पे संशोधन हुआ था, लेकिन वेतन बढ़ने के बजाय घट गया! एक ही बैच के सीनियर-जूनियर के वेतन में भारी अंतर। पटवारी बोले – “काम हम करें, और वेतन में कटौती भी हम झेलें?”एक ही पद पर पूरी जिंदगी खत्म – प्रमोशन का सूखा:सबसे दर्दनाक कहानी – संघ के साथी *श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर जी 15 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं, लेकिन 30 साल की नौकरी में उन्हें एक भी प्रमोशन नहीं मिला! पटवारी बनकर आए थे, पटवारी बनकर ही जा रहे हैं। 8-10 साल से राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रमोशन ही बंद है।मांगो तो सस्पेंड कर देंगे – दमनकारी कार्रवाई बंद करो:बलौदाबाजार, महासमुंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा में मांग उठाने पर तबादला, सस्पेंड और नोटिस दिया गया। जशपुर के पटवारियों ने कहा – “ये दमन बंद करो, नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।”
कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन रैली के अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। पटवारियों ने साफ कहा – समय पर समाधान नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में काम बंद आंदोलन होगा।इस ऐतिहासिक रैली में संभागीय अध्यक्ष प्रवीण तिर्की, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव श्यामू सिंह, पूर्व उप प्रांताध्यक्ष मो. फारूख जावेद, प्रवक्ता संतोष स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी यशवंत स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रशासन से सवाल
जो पटवारी आपके जमीन का नक्शा बनाता है, फसल का हिसाब रखता है, वही अगर 30 साल तक एक ही पद पर रहे तो उसका मनोबल कैसे बढ़ेगा? PV ऐप की गड़बड़ी से अगर किसान का नुकसान होगा तो जिम्मेदार कौन?

जशपुर के 150 पटवारियों ने आज एकता दिखा दी है, अब देखना है सरकार उनकी सुनती है या फिर अगली बार कलम बंद हड़ताल होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *