Spread the love

पत्थलगांव/ पत्थलगांव में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर बाज़ार पार दुर्गा पंडाल, आमला में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सचिव सुश्री रत्न पैंकरा*श पंडाल में पहुंची और माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समिति के सदस्यों ने उनका फूल-माला से स्वागत किया।समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल ने बताया कि अष्टमी पर सुबह 9 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोजन कराया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा नवमी तक जारी रहेगा। इस अवसर पर बाज़ार पार समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *