Spread the love

पत्थलगांव/ पत्थलगांव में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर बाज़ार पार समिति, आमला द्वारा दुर्गा पंडाल में कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल ने बताया कि अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह विधि-विधान से 9 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोजन कराया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चुनरी, उपहार और दक्षिणा भेंट की गई।

उन्होंने बताया कि कन्या भोजन के पश्चात माता के महाप्रसाद के रूप में भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि के दौरान पंडाल में माता रानी की भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

भंडारा नवमी तक अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *