Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव / शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नगरपालिका परिषद पत्थलगांव के उपाध्यक्ष अंजय बंसल ने नगर सहित क्षेत्र के सभी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में अंजय बंसल ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना से हमारे अंदर नई ऊर्जा, साहस और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से पत्थलगांव नगर सहित पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे का वातावरण बना रहे।

उपाध्यक्ष बंसल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर सभी को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व को मनाना चाहिए। नगरपालिका परिषद द्वारा नवरात्रि के दौरान नगर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और दुर्गा पंडालों के आसपास विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अंत में उन्होंने समस्त नगरवासियों, व्यापारियों, माताओं-बहनों और युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माँ दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *