Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव/ पत्थलगांव एक ओर पूरा शहर शारदीय नवरात्रि के बड़े त्यौहार को भक्ति और उत्साह के साथ मना रहा है, वहीं दूसरी ओर
पत्थलगांव नगरपालिका गहरी कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर जब देर रात तक माता के दर्शन के लिए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ सड़कों पर रहती है, तब शहर के मुख्य मार्गों, दुर्गा पंडालों के आसपास की एक भी स्ट्रीट/रोड लाइट नहीं जल रही है। पूरा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है।

श्रद्धालुओं में आक्रोश, हादसे का डर

माँ दुर्गा चौक, बस स्टैंड, जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड सहित सभी वार्डों में अंधेरा पसरा है। अंधेरे के कारण पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं को असुरक्षा महसूस हो रही है तो अंधेरे के कारण सड़क हादसों का भी डर बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नवरात्रि शुरू होने से पहले से ही नगरपालिका को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब नगरपालिका नवरात्रि जैसे बड़े त्यौहार पर भी रोशनी की व्यवस्था नहीं कर सकती तो फिर टैक्स किस बात का ले रही है।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सभी खराब रोड लाइटों को सुधारा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *