Spread the love

पत्थलगांव/ शारदीय नवरात्रि पर पत्थलगाव बाजार पार में माँ दुर्गा चौक में विराजमान चौक की महारानी के दरबार में आज सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी पंडित रामभक्त शर्मा जी ने पत्थलगाव बाजार पार माँ दुर्गा चौक की महारानी की विधि-विधान से पूजा, श्रृंगार और महा आरती की। पंडित रामभक्त शर्मा जी द्वारा माँ का विशेष श्रृंगार कर पूजन संपन्न कराया गया। आरती के बाद जैसे ही पट खोले गए, माँ के दिव्य और भव्य स्वरूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु “जय माता दी”के जयकारों से गूंज उठे।

भव्य सजावट और आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

पत्थलगांव बाजार पार में माँ दुर्गा चौक की महारानी का दरबार इस बार भव्य विद्युत सजावट, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। शाम होते ही लाइटिंग में माता का दरबार और भी अलौकिक लग रहा है।

दर्शन के लिए सुबह से ही महिलाओं, बच्चों और युवाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पत्थलगांव के इस सबसे प्रसिद्ध दरबार में माता के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसी मान्यता है, जिसका पूजन पंडित रामभक्त शर्मा जी वर्षों से करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *