Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में विधायक गोमती साय ने कहा — “नमस्कार, लोक आस्था के महापर्व छठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और भगवान सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।”

विधायक ने कहा कि छठ पर्व सिर्फ व्रत नहीं है, ये प्रकृति, सूर्य और आस्था के प्रति समर्पण का पर्व है। नहाय-खाय से लेकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक व्रती जिस कठोर नियम और श्रद्धा से पूजा करते हैं, वो पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने व्रतियों के उत्तम स्वास्थ्य, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि छठी मैया सभी की मनोकामना पूरी करें।

अंत में उन्होंने कहा — “जय छठी मैया!”

क्षेत्र में छठ घाटों पर इस बार भी भव्य तैयारियां की गई हैं। पत्थलगांव के पूरन तालाब घाट सहित अन्य घाटों पर भोजपुरी समाज और श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई और सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *