Spread the love

पत्थलगांव। विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय बागबहार में आयोजित विकासखंड स्तरीय लोक नृत्य महोत्सव में शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं। लोक नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं सहित क्षेत्र के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *