Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

सूरजपुर।* जिस केस ने पूरे छत्तीसगढ़ की रूह कंपा दी थी, आज उसी केस में इंसाफ की सबसे बड़ी लकीर खिंच गई।

याद है वो काली रात? 14 अक्टूबर 2024… जब वर्दी वाले के घर में ही मातम घुस आया था। एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और उसकी फूल सी बेटी को दरिंदे उठा ले गए। पहले माँ की अस्मत लूटी, फिर चाकू से गोद-गोदकर मार डाला। मासूम बेटी के कपड़े तक उतार दिए, धारदार हथियार से उसे भी काट डाला। और फिर दोनों लाशों को नग्न हालत में 5 KM दूर फेंक आए, जैसे कचरा हो!

आज उसी हैवानियत का हिसाब हुआ।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज आनंद प्रकाश वारियाल की कलम से निकला मौत का फरमान –

कुलदीप साहू – फांसी
रिंकू उर्फ फूल सिंह – फांसी
चंद्रकांत चौधरी – फांसी
आर्यन उर्फ गोल्डी – उम्रकैद

फांसी सुनकर भी मुस्कुराया दरिंदा!
कोर्ट में जब सजा सुनाई गई तो एक आरोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह मुस्कुराते हुए बाहर निकला, जैसे उसने कोई जंग जीत ली हो। उसकी ये मुस्कान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आखिर क्यों मारा? वजह सुनकर खून खौल जाएगा!
पूरा खेल बदले का था। जागरण में कुलदीप के भाई संदीप का नवारा के लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस उसे उठा ले गई। कुलदीप को लगा पुलिस ने मेरे भाई को पीटा। बस, इसी का बदला लेने के लिए उसने वर्दीधारी के परिवार को निशाना बना लिया।एक झगड़ा, और दो मासूम जिंदगियां खत्म!

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *