Spread the love

कुनकुरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर की जिला स्तरीय बैठक 07-11-2026 को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार टांडे को पुनः जिला संयोजक चुना गया।

बैठक प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित की गई। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने दूरभाष से बैठक को संबोधित करते हुए फेडरेशन की उपलब्धियों और गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष मिलकर निर्विवाद रूप से जिला संयोजक का चयन कर प्रांत को अवगत कराएं।

प्रांतीय संयोजक के निर्देशानुसार सबसे पहले जिला संयोजक निर्वाचन के लिए उपस्थित जिलाध्यक्षों ने सर्वसम्मति से अर्जुन रत्नाकर को चुनाव प्रभारी एवं देव शरण सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

चुनाव प्रभारी और चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित सभी जिलाध्यक्षों को बारी-बारी से दो-दो मिनट उद्बोधन का समय दिया गया। सभी जिलाध्यक्षों ने फेडरेशन को मजबूत और सशक्त बनाने का सुझाव दिया।

इसके बाद प्रस्तावक एवं समर्थक द्वारा प्रत्याशी का प्रस्ताव मांगा गया। जिसमें प्रथम प्रस्ताव संतोष कुमार टांडे (जिलाध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ) के नाम का प्रस्ताव अजय कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन) द्वारा किया गया। समर्थन राजेश कुमार अम्बस्ट, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ एवं अविनाश शर्मा, वन कर्मचारी संघ द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित संजीव प्रसाद, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, मो. रफीक खान, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, अजय कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, राजेश कुमार अम्बस्ट, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, विनय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, जोगेंद्र प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, शुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ व तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, श्याम बिहारी चौहान, जिलाध्यक्ष पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, नंदकुमार यादव / अविनाश शर्मा, जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, सोहन राम भगत, जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, शिलावती, जिलाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, संतोष कुमार टांडे, जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं फेडरेशन के जिला पदाधिकारी, तहसील संयोजकों एवं विभिन्न संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार टांडे को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर का जिला संयोजक चुना। जिसका चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक द्वारा विधिवत घोषणा की गई।

इनके अतिरिक्त प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ जिलाध्यक्ष के. के. पटेल, क्रांतिकारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार बेहरा, प्रदेश शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव, वाहन चालक संघ जिलाध्यक्ष जयधन नायक ने फोन के माध्यम से संतोष कुमार टांडे का समर्थन किया।

बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, डॉ. नरेश चौहान, बालदेव गवला, रोहित त्रिपाठी, कुंदन गुप्ता, भरत कुमार यादव, संजय बेक, पुरेन्द्र राम यादव, दीपक मार्टीन, लखन लाल भारद्वाज, भुनेश्वर सूर्यवंशी, महावीर राम, उत्तम पैंकरा, बी. आर. धिरही सहित भारी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में पुनः नव नियुक्त जिला संयोजक संतोष टांडे ने कहा कि आप सभी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार और आप सभी के मार्गदर्शन में फेडरेशन के हर कार्य को निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का दृढ़ संकल्प लिया है। तत्पश्चात देव शरण सिंह द्वारा धन्यवाद व आभार प्रदर्शन ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *