Spread the love
Oplus_131072

19 साल पुरानी जमीन, एक रात में उजड़ी बाउंड्री! पालिडीह में ट्रैक्टर चला तो गांव में मच गया हड़कंप

पत्थलगांव / कहते हैं जमीन का झगड़ा सबसे पुराना झगड़ा होता है, और पालिडीह में शनिवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। 19 साल पहले, 5 अप्रैल 2006 को खरीदी गई एक जमीन की बाउंड्री वॉल… एक ही रात में ट्रैक्टर के नीचे आकर मिट्टी में मिल गई। कहानी 2006 से शुरू होती है… ग्राम पंचायत पालिडीह के मोहर साय पिता बोधन साय से रामेश्वर सिंह पिता दरस राम ने रकबा नंबर 131/1 क की जमीन खरीदी थी। कागज़ बने, रजिस्ट्री हुई, और जमीन अपनी मानकर रामेश्वर सिंह ने उस पर बाउंड्री वॉल भी खड़ी कर दी। सब कुछ ठीक चल रहा था… जब तक शनिवार की रात नहीं आई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ दबंग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और देखते ही देखते बाउंड्री वॉल को रौंद दिया। पत्थलगांव के ग्राम पंचायत पालिडीह में जमीन को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार की रात कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर उनकी जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल को उजाड़ दिया। जो कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है पीड़ित पक्ष रामेश्वर सिंह पिता दरस राम राम के मुताबिक, उन्होंने दिनांक 5/4/2006 को ग्राम पंचायत पालिडीह निवासी मोहर साय पिता बोधन साय से जमीन खरीदी थी।बताया जा रहा है कि यह जमीन रकबा नंबर 131/1 क की है। जमीन खरीदने के बाद पीड़ित पक्ष ने अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था।पीड़ित का कहना है कि शनिवार की रात कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से बाउंड्री वॉल को गिरा दिया और पूरी बाउंड्री को उजाड़ दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह काम जानबूझकर किया गया है, ताकि उनकी जमीन पर कब्जा करने का रास्ता बनाया जा सके। उनका कहना है कि उन्होंने जमीन के सभी कागजात नियमानुसार बनवाए थे और बाउंड्री वॉल भी अपनी ही जमीन पर कराई थी।पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर आकर नुकसान का पंचनामा बनाया जाए ट्रैक्टर से बाउंड्री गिराने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और बढ़ सकता है। बाउंड्री किसने और क्यों गिराई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
पीड़ित पक्ष ने पत्थलगांव प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *