Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव/ पत्थलगांव प्रेस क्लब ने आज अपने संरक्षक स्व. श्री हरगोविंद अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा सेवा सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई।संरक्षक ही नहीं, परिवार के मुखिया थे – पत्रकारों ने साझा किए संस्मरण सभा में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि स्व. हरगोविंद अग्रवाल ने हमेशा प्रेस क्लब को एक परिवार की तरह जोड़े रखा। उनकी सलाह, उनका मार्गदर्शन और उनका अपनापन हमेशा याद रहेगा।श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब परिवार के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – विजय त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुरेन्द्र चेतवानी, बब्लू तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता, संजय तिवारी, विवेक तिवारी, श्याम चौहान, निजामुद्दीन गोटेवा, अभिषेक शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, छत्रमोहन, जितेन्द्र सोनी, प्रदीप सिंह जितेन्द्र अग्रवाल, मनोज अम्बस्ट, हरि जयसवाल और दिपेश रोहिला सहित अन्य पत्रकार साथी शामिल रहे।सभी ने बारी-बारी से स्व. अग्रवाल जी के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *