Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

जशपुर। जिले में धान कटाई का सीजन शुरू होते ही तस्करी का खेल भी शुरू हो गया है। 29 अक्टूबर की रात घोलेंग के पास पुलिस ने 160 क्विंटल अवैध धान से भरे दो ट्रकों को पकड़ा तो सबने तालियां बजाईं। पर अब इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है – जब जशपुर पुलिस घोलेंग तक पहुंच गई, तो झारखंड बॉर्डर का मुख्य गेट लोदाम बैरियर क्या सो रहा था? पूरा रूट समझिए झारखंड का गुमला – लोदाम बैरियर (छत्तीसगढ़ का एंट्री गेट) – जशपुर – घोलेंग – बतौली। मतलब लोदाम बैरियर क्रॉस किए बिना कोई भी ट्रक झारखंड से जशपुर में आ ही नहीं सकता। लोदाम पर 24 घंटे पुलिस, राजस्व, मंडी विभाग और परिवहन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं। फिर सवाल – 400 बोरी धान, 2 बड़े ट्रक CG-14-MW-3959 और CG-14-MW-6091 लोदाम बैरियर से बिना कागज के कैसे निकल गए? ये पहली बार नहीं – पहले महुआ, अब धान!स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई नया खेल नहीं है। कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ से झारखंड से महुआ लोड गाड़ी लोदाम बैरियर को बड़ी आसानी से पार कर जातीं हैं, तब भी यही सवाल उठा था – बैरियर पर जांच क्या सिर्फ खानापूर्ति है? अब फिर वही कहानी दोहराई गई – पहले महुआ लोड गाड़ीयों को पार गई, अब 160 क्विंटल धान से भरे दो-दो ट्रक पार हो गए। इससे साफ है कि लोदाम बैरियर पर तैनात अमले की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। क्या मिलीभगत का खेल है? क्या बैरियर पर तैनात अमले ने ‘सुविधा शुल्क’ लेकर ट्रकों को जाने दिया? स्थानीय ड्राइवरों का कहना है – लोदाम पर बिना 500-1000 दिए गाड़ी पास नहीं होती, फिर ये तो धान से भरे ट्रक थे।जनता के 5 तीखे सवाल महुआ लोड गाड़ी के बाद अब धान भरे ट्रक कैसे पार हुए? लोदाम बैरियर पर सुधार क्यों नहीं हुआ? 29 अक्टूबर को लोदाम बैरियर पर किस-किस विभाग की ड्यूटी थी? अटेंडेंस रजिस्टर कहां है? बैरियर के CCTV कैमरे में उन दोनों ट्रकों की फुटेज है या कैमरे बंद थे?
जब घोलेंग में सिटी कोतवाली पुलिस पकड़ सकती है तो लोदाम बैरियर क्यों नहीं पकड़ पाया? क्या इस रूट से पहले भी सैकड़ों क्विंटल महुआ और धान खपाया जा चुका है? अब देखना है कि जिला प्रशासन लोदाम बैरियर की लगातार हो रही लापरवाही – महुआ कांड से लेकर धान कांड तक – पर हंटर चलाता है या सिर्फ घोलेंग में पकड़े गए ट्रकों तक ही मामला सीमित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *