

पत्थलगांव। पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंजको की सरकारी राशन दुकान में बड़ा खेला हो गया। जांच हुई तो होश उड़ गए – गोदाम से क्विंटलों के हिसाब से राशन गायब!पत्थलगांव के पूर्व एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने जब आदेश देकर खाद्य निरीक्षक से भौतिक सत्यापन कराया, तो रिपोर्ट मेंच जो निकला उसने सबको चौंका दिया।कितना माल गायब मिला?चावल – 401.25 क्विंटल नमक – 12.78 क्विंटल शक्कर – 13.27 क्विंटल चना – 19.22 क्विंटल इन सबकी कीमत जोड़ो तो बनता है – 18,67,727.78 रुपये यानी करीब साढ़े अठारह लाख का राशन! और मजे की बात – जांच के दौरान न तो स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया, EPOS मशीन में कुछ और स्टॉक, साइट पर कुछ और और गोदाम में कुछ और! मतलब कागजों में राशन, हकीकत में गायब।SDM ने दिया आदेश, पर वसूली आज तक नहीं!मामले में पूर्व सरपंच, पूर्व सचिव और विक्रेता से जवाब मांगा गया। जवाब गोल-मोल, कोई संतोषजनक नहीं।इसके बाद SDM ने 9,33,863.89 रुपये की वसूली का आदेश दिया कि शासकीय खाते में जमा कराओ। पर सूत्रों की मानें तो आज तक न पैसा जमा हुआ, न कोई बड़ी कार्रवाई!SDM ने साफ कहा है – यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कीत धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।अब सवाल ये है कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों से वसूली कब होगी? क्या 18 लाख का हिसाब सिर्फ कागजों में ही रहेगा या कार्रवाई जमीन पर भी दिखेगी? इंजको की जनता पूछ रही है – हमारा राशन कहां गया? नव पदस्थ एसडीएम क्षितिज गुरभेले से गांवा वालो कि उम्मीद क्या नवपदस्थ एसडीएम क्षितिज गुरभेले इस पर कोई बड़ी कार्यवाही करेंगे

