Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

पत्थलगांव / जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर में नवरात्रि महोत्सव की धूम पूरे शबाब पर है। शहर में आयोजित भव्य गरबा उत्सव में देर रात तक गरबा और डांडिया का दौर चलता रहा। दूसरे दिन भी गरबा पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवतीयो एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक लहंगा-चोली में सजी युवतियां गरबा कर रही हैं। उनके चेहरे पर उत्साह और पैरों में थिरकन देखते ही बन रही थी। युवतीया के हाथ में डांडिया है और वह पूरी मस्ती के साथ गरबा कर रही है। पंडाल में तेज रोशनी, शानदार साउंड सिस्टम और सजावट ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया था।
स्थानीय व्यापारियों का मिल रहा सहयोग इस गरबा उत्सव के आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एमपी गारमेंट्स सहित कई स्थानीय व्यापारियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन स्थल पर होटल कियून पार्क में बकायदा बड़ा पंडाल लगाया गया है। इस गरबा उत्सव की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, जिसे सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है और सोशल मीडिया पर यह रील तेजी से वायरल हो रही है। पत्थलगांव एसडीओपी ने कहा – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात गरबा उत्सव में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पत्थलगांव एसडीओपी डॉक्टर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पत्थलगांव पुलिस के पुख्ता इंतजाम हैं। शहर एवं कार्यक्रम स्थल पर पत्थलगांव पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिसकर्मियों सहित सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और पूरे कार्यक्रम की सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु और गरबा प्रेमी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से उत्सव का आनंद ले सकें।
शाम होते ही गरबा पंडाल में गरबा प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक गरबा चलता है। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में गरबा को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *