Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072

पत्थलगांव / बाजारपारा दुर्गा चौक में इस बार शारदीय नवरात्र का रंग कुछ अलग ही है। सुबह से लेकर देर शाम तक पंडाल में भक्तों का मेला लगा हुआ है। जैसे ही सुबह 9 बजते हैं,


प्रख्यात महराज रामभक्त शर्मा के वैदिक मंत्र और दुर्गा पाठ से पूरा बाजारपारा गुंजायमान हो उठता है। कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ यह भक्ति का दौर नौ दिनों तक ऐसे ही चलने वाला है। इस पंडाल की सबसे खास बात है महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी। संध्या आरती के समय जब शंख और ढोल-नगाड़े बजते हैं, तो महिलाएं हाथों में दीया लेकर मां की आराधना करती हैं। उस पल का नजारा देखते ही बनता है, पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारपारा दुर्गा चौक की आरती में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। भक्ति, शक्ति और आस्था का ये संगम आने वाले दिनों में और भी भव्य होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *